Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन


बलिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में कार्य वाहक जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम केक काटकर एवं मिष्ठान खिलाकर उमाशंकर पाठक में सभी कार्यकर्ताओं को मुंह मीठा कराया उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि आदरणीय प्रियंका जी के मेहनत और संघर्ष के बदौलत कार्यकर्ताओं ने हिमाचल और कर्नाटक में सरकार बनाई साथी उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भी संगठन को मजबूती देने का कार्य किया प्रियंका गांधी का पारिवारिक पृष्ठभूमि त्याग और तपस्या का बलिदान का रहा है उसी के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रियंका गांधी जी सदैव कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ने के लिए अग्रणी भूमिका में रहती हैं प्रदेश सचिव जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि आदरणीय प्रियंका गांधी सदैव कार्यकर्ताओं के लिए चिंतित रहती है हमारे जैसे युवा कार्यकर्ताओं को 2022 में चुनाव लड़कर उन्होंने यह सिद्ध किया कि नीचे से जमीन पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी उत्तर प्रदेश के सर्वाेत्तम विधानसभा में पहुंचने का पार्टी अवसर देने का कार्य करती रही है साथी सभी कार्यकर्ता आदरणीय प्रियंका गांधी की लंबी आयु की कामना करते हैं। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के कई ऐसे अवसरों पर गरीब सहयोग की लड़ाई लड़कर जैसे सोनभद्र की घटना हो उभा हत्याकांड या सीतापुर लखीमपुर खीरी की घटना हो या दलित की बच्ची को तेल डालकर जलाने की घटना हो सभी घटनाओं में आगे बढ़कर लड़ाई लड़ने का कार्य प्रियंका गांधी ने किया इसलिए हम सभी का कार्यकर्ता उनके साहस को सलाम करते हैं इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह, मुन्ना उपाध्याय, मणीनाथ तिवारी, उषा सिंह, राजेंद्र चौधरी, महा प्रसाद चौबे, विवेक ओझा, हरकेंद्र सिंह, गिरीश कान्त गांधी, अबुल फैज, अरुण श्रीवास्तव, अनुभव तिवारी, यश मिश्रा बंटी, राजेन्द्र राम, ब्रजेश कुमार, राज कुमार चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *