Ballia : अज्ञात बोलेरों की चपेट में आने से आरक्षी की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/29-ball-ph-12.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बेल्थरारोड (बलिया)। उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत बेल्थरारोड नगर के मधुबन ढाला के पास निवासी आरक्षी अवनीश दुबे उर्फ मनीष (27) वर्ष का अज्ञात बोलेरों की चपेट में आने से उसकी मौत होने की खबर है। घटना जिला कौशांबी के सराय अकील थाना क्षेत्र में तिलहापुर मोड़ के समीप रविवार की बीती रात करीब 3 बजे की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि मृत आरक्षी अवनीश दूबे उर्फ मनीष की तिलहापुर मोड़ पर रात में ड्यूटी लगी थी, वहां पर लगे बैरियर से घटना में शामिल बोलेरों ने बैरियर को तोड़ भाग रहा था उसी बीच उसे गिरफ्त में लेने के दौरान आरक्षी अवनीश दूबे उर्फ मनीष बोलेरो की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन कौशांबी के लिए रवाना हो गए। मृतक के बड़ भाई जगमोहन दुबे उप निरीक्षक पद पर लखनऊ में तैनात हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)