Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : देश के नागरिकों को अपना हक दिलाता है संविधान- बोले योगेश्वर सिंह

बलिया। गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस वर्ष 2024 में भारत का 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। उक्त बातेें लोकसभा सलेमपुर के नेता योगेश्वर सिंह ने कही। उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस दिन हर भारतीय अपने देश के लिए प्राण देने वाले अमर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गणतंत्र दिवस के रूप में हम उन ऐतिहासिक पलों को याद करते हैं जब हमारा संविधान लागू किया गया था। भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया था। यह संविधान ही है जो देश के नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। कहा कि यह संविधान ही है तो हमें मौलिक अधिकारों की गारंटी देता है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *