Ballia: नियंत्रित होकर रोडवेज बोल्बो बस गड्ढे में पलटी, यात्री बाल बाल बचे
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/aaj-12.png)
रसड़ा। रसड़ा-मऊ राजधानी मार्ग के कटियारी (पकवाइनार) रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की रात लगभग 12 बजे रोडवोज की एसी बोल्बो बस यूपी 53 डीटी 1420 अचानक अनियंत्रित होकर क्रासिंग के नीचे गड्ढे में पलट गई। जिसमें कुछ यात्रियों को मामूली चोट के अलावा सवार सभी यात्रियों को खरोच तक नहीं आयी। बताते हुए हैं कि बलिया से लखनऊ जा रही बोल्बो बस रेलवे क्रासिंग के समीप मोड़ पर अचानक असंतुलित होगयी और जबतक चालक कुछ कर पाता बस गड्ढे में पलट गई। बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पाकर पकवाइनार चौकीइंचार्ज औरगंजेब खां व पुलिस कर्मी तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकलवाया। चालक व अन्य सभी यात्रियों को छोड़ बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)