Ballia : मतदान करने गए एक वृद्ध की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240601-WA0020-scaled.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। लोकसभा चुनाव के सातवे व अंतिम चरण के चुनाव के दौरान सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर विधानसभा अंतर्गत पकड़ी थाना क्षेत्र के चकबहाउद्दीन गाँव के प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 257 पर मतदान करने गए एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चकबहाउद्दीन गाँव निवासी रामबचन चौहान 65 वर्ष मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर गए हुए थे, लाइन में खड़े होने के बाद ही उन्हें चक्कर आया और वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस से परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि कर दी गई। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)