Ballia : बलिया विकास मंच ने निकाला तिरंगा यात्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/2-21.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/2-21-1024x768.jpg)
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर बलिया विकास मंच की ओर से रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गाे से होते स्टेशन पहुंची जहां समापन किया गया। मंच के गांधीनगर स्थित कार्यालय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि हजारों देशवासियों की कुर्बानियों के बाद हमें आजादी मिली है। प्रत्येक राष्ट्रभक्त को देश के राष्ट्रीय ध्वज का गौरव है। भारत के वीर बलिदानों की देन है कि आज हम यह तिरंगा लेकर शान से चल रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद रामदहिन ओझा, बाबू मुरली मनोहर, वीर कुंवर सिंह, राजकुमार बाघ, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, मंगल पांडे और उमाशंकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान मनोज पांडे, सतीश मेहता, राजकुमार शर्मा, दिनेश वर्मा, देवेंद्र साहू, आशुतोष श्रीवास्तव, विनीत वर्मा, भोले शंकर, अरविंद गिरी, जितेंद्र वर्मा, विशाल वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, आनंद सिंह, विवेक रौनियार, नंदकिशोर नंदू, जुगनू खान, सुरेंद्र गुप्ता आदि थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)