Ballia : मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG20240209094758-scaled.jpg)
लालगंज (बलिया)। मौनी अमावस्या (मकर संक्रांति) पर शुक्रवार को क्षेत्र के सती घाट, शिवपुर घाट व बहुआरा घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। साथ ही भिक्षुआंे को दान कर पुण्य के भागी बने। इस दौरान पुलिस की गाड़ी चक्रमण करती रही। मौनी अमावस्या के अवसर पर शुक्रवार के भोर में करीब चार बजे से ही सायकिल, मोटरसाइकिल, टेम्पो, जीप, प्राइवेट चारपहिया वाहन से क्षेत्र के घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। ठंड में भी बच्चे, महिलाए, वृद्ध, जवान सभी गंगा स्नान कर भिक्षुआंे को दान दिया और पुण्य के भागी बने तथा बच्चों के लिए खिलौना आदि की खरीददारी किया। हर घाट पर प्रशासन ने महिला व पुरुष सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही दोकटी पुलिस गाड़ी से कभी इस घाट तो कभी उस घाट चक्रमण करती रही। स्नान के बाद परंपरा अनुसार लोग दही चिउड़ा खाकर मकर संक्रांति (मौनी अमावस्या) का पर्व मनाया। कुछ बच्चों ने पतंग बाजी भी किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)