Ballia : जिलाधिकारी ने शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/11-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/11-1-1024x461.jpg)
सुखपुरा। शहीद दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियांे को हमें ताउम्र याद रखने की जरूरत है और युवा पीढ़ी विशेषकर बच्चों को इसकी जानकारी भी देना हम सभी का कर्तव्य है। शहीदों की शहादत की बदौलत ही हम सैकड़ों साल की गुलामी से मुक्त आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। आज का यह दिन हमें सबल राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने सुखपुरा में शहीद स्मारक की भव्यता का जिक्र करते हुए परिसर में स्थापित लघु वाचनालय की भूरी-भूरी प्रशंसा भी सार्वजनिक मंच से की इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सुखपुरा को साधुवाद दिया। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने कहा कि शहीदों के सपने के अनुरूप उनके नीतियों को आत्मसात कर हमें राष्ट्र के उत्थान में पूरे मनोयोग से लग जाने की जरूरत है। सेनानी रामविचार पांडेय, विधायक केतकी सिंह,जन अधिकार मंच के अनिल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व सेनानी रामविचार पांडेय ने शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों के स्मृतियों को नमन किया। ग्राम प्रधान अभिमन्यु चौहान एवं कार्यक्रम के संयोजक उमेश सिंह ने संयुक्त रुप से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह, ब्लाक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह भोला, प्रधानाचार्य छितेश्वर मिश्र, प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, चंद्रकांत पाठक, विजय पाल सिंह, आशीष त्रिवेदी, अरविंद उपाध्याय, सुभाष, राजेश सिंह, जनार्दन उपाध्याय, अख्तर अली आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्याम बहादुर सिंह व संचालन रमाशंकर यादव एवं हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक उमेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।
सेनानी परिवार को किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, विधायक केतकी सिंह ने संयुक्त रूप से सेनानी परिवार के सदस्यों को अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कस्बे के कुल 15 सेनानी परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
डीएम ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मनित
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शहीद दिवस पर आयोजित विभिन्न स्कूलों में निबंध व चित्र प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह,टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया।विभिन्न स्कूलों के कुल 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
डीएम ने दो कूड़ा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
ग्राम पंचायत द्वारा कूड़ा निस्तारण हेतु क्रय किए गए दो कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने संयुक्त रुप से रवाना किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत सुखपुरा की यह पहल अत्यंत सराहनीय है और इस तरह की पहल जिले के अन्य गांवों को भी करनी चाहिए। इससे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का मिशन सफल होगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)