Ballia : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी राजमंगल यादव की सड़क हादसे में मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-25.jpg)
बलिया। समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके है। इस घटना को लेकर सपा सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गयी। राजमंगल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। जानकारी के अनुसार राजमंगल यादव रविवार की सुबह टहल रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी जैसे ही सपाइयों को हुई शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि 2006 से जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर तथा वर्ष 2019 से सपा के जिलाध्यक्ष पद पर आसीन रहे। यह सरल व मृदुल स्वभाव के थे। राजमंगल यादव बलिया जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र के बिसुकिया गांव के रहने वाले थे। बलिया शहर से सटे गड़वार रोड में उनका आवास है। इसकी जानकारी होते ही राजमंगल यादव के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)