बलिया: चिकित्सकों ने महिला मरीज के रूप में आईं बहनों से बंधवाई राखी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/08/ballia.jpg)
बलिया। बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भी रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वहां मरीज के रूप में गई बहनों से चिकित्सकों व अन्य कोरोना वारियर्स ने राखी बंधवाई। डॉक्टरों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर बहनें भी काफी खुश नजर आ रही थी। इस अवसर पर चिकित्सकों ने भी वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चों को खूब दुलार-प्यार किया। एल-1 फैसिलिटी सेंटर बसंतपुर में एसीएमओ डॉ. हरिनन्दन प्रसाद की पहल पर डॉ. अहमद काजमी, डॉ. संजीव, डॉ. मुख्तार यादव, डॉ. पंकज ओझा, डॉ. ब्रजेश कुमार, डॉ. संजय राय व अन्य स्टाफ व अन्य मेडिकल स्टाफ में भर्ती महिला मरीजों के लिए रक्षाबंधन के त्यौहार को खास बनाया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)