Ballia : जापलिनगंज में डेंगू के चपेट में आये दर्जनों लोग
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/19h.jpg)
बलिया। जापलिनगंज क्षेत्र में इन दिनों डेंगू के डर से लोगों में दहशत मची हुई है। भीषण गंदगी के चलते जहां लोग संक्रमण बीमारियों से जुझ रहे है वहीं लोग बढ़ते डेंगू मच्छर से भयभीत है। अब तक एक दर्जने से अधिक लोग डेंगूू की चपेट में आ चूकें है। बालेेश्वर मंदिर रोड मार्ग स्थित एक दर्जन से अधिक लोग डेंगू की बीमारी की चपेट में आ चूके है। मंगलवार को कई व्यापारी मऊ के एक हॉस्पीटल में अपना इलाज करवा रहे है। व्यापारियों ने कहा कि सम्बन्धित विभाग पूरी तरह से खामोश है न तो कोई दवा की छिड़काव हो रहा है और न ही मच्छरों के आतंक से बचने के लिए कोई उपाय हो रहा है, जिसके कारण लोग बीमारी से लड़ रहे है। उधर सम्बन्धित विभाग यह दावा कर रहा है कि प्राथमिकता के आधार पर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। शहर के चारों तरफ पानी लगा हुआ है और दवाओं का छिड़काव न के बराबर है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)