Ballia : उभांव व भीमपुरा में कुल 38 स्थानों पर हुई ईद की नमाज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1712921127664.jpg)
विधायक ने गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
बेल्थरा रोड (बलिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में आने वाले उभांव तथा भीमपुरा थाना क्षेत्र में कुल 38 स्थानों पर ईद-उल-फितर की नमाज सकुशल अदा की गयी, जिसमें भीमपुरा थाना क्षेत्र में 10 स्थानों के साथ उभांव थाना क्षेत्र में 28 स्थान शामिल रहे। नमाज के वक्त सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अमला सक्रिय दिखा। उभांव थाना क्षेत्र की बात करें तो बेल्थरारोड नगर के उमरगंज एवं बिठुआ ग्राम के ईदगाह पर पुलिस एवं गुप्तचर विभाग सक्रिय दिखा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1712921127687-1024x576.jpg)
उमरगंज में मौलाना कारी महमूद एवं ग्राम विठुआ में डा. हाजिक नदवी ने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ईद-उल-फितर की नमाज अदा कराई। सुभासपा के क्षेत्रीय विधायक हंसू राम, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महा सचिव अंगद यादव एवं भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष प्रशान्त कुमार जायसवाल मंटू ने समर्थकों संग ईदगाह स्थलों पर मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एसडीएम निशान्त उपाध्याय, उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह एवं पुलिस चौकी प्रभारी सीयर देवेन्द्र कुमार संग पुलिस बल तैनात रहा। भीमपुरा थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के निर्देश में कुल 10 स्थानों पर सकुशल नमाज पढ़ी गई।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)