Ballia : सरकारी जमीन से नहीं हट रहा अतिक्रमण, बुलडोजर पर लगा ब्रेक
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/f.png)
बैरिया। पूरे प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ बाबा का बुलडोजर चल रहा है। वहीं बैरिया तहसील क्षेत्र में बुलडोजर पर ब्रेक लगा हुआ है। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह के शिकायत पर लालगंज में सरकारी जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण को हटाने का जिलाधिकारी द्वारा मुख्य राजस्व अधिकारी व उप जिलाधिकारी बैरिया को निर्देशित किया जा चुका है। बावजूद इसके लालगंज के सरकारी भूमि का अतिक्रमण नहीं हट रहा है। इसी तरह शिक्षाक्षेत्र मुरली छपरा के प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर नंबर 1 के 27 डिसमिल विद्यालय के जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। उसे हटाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार तहसील प्रशासन से गुहार लगाई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई तहसील प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। इसी तरह कई गांव, बाजारों, कस्बों में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, वन विभाग, नगर पचांयत, लोक निर्माण विभाग सहित कई सरकारी विभागों के जमीनों पर अवैध कब्जा बरकरार है। तहसील प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी अनजान बना हुआ है। हालांकि लालगंज के सरकारी जमीन के मामले को नवागत उप जिलाधिकारी राहुल यादव ने गंभीरता से लिया है। और विनोद सिंह को आश्वस्त किया है कि मैं स्वयं इस मामले को देखूंगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)