Ballia : दो घरों में भीषण चोरी, पीड़ित की मासूम बेटी की बात सुन हर कोई मुस्कुराया
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/07/1-4.jpeg)
सोमवार की रात चोरों ने दो मकानों का ताला तोड़कर लगभग लाखों का सामान चुरा लिया। जब सुबह चोरी की जानकारी हुई तो हो हल्ला मचा। इसी बीच पीड़ित अशोक पांडेय की चार वर्षीय बेटी प्रिशा ने मासूमियत से कहा कि पापा जो चोरी हुआ सो हुआ… अच्छा हुआ मेरी साइकिल बच गई… थैंक्यू चोर अंकल…। प्रिशा की मासूमियत भरी बातें सुनकर परिजनों के साथ मौके पर मौजूद रहे लोग भी मुस्कुराने से खुद को रोक न पाए।
वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई गांव निवासी अध्यापक अशोक कुमार पांडेय के घर में लगे ताले को तोड़ कर चोर अंदर घुसे। बॉक्स को तोड़कर 10 हजार रुपये और दो लाख के जेवर चुरा ले गए। अशोक के पड़ोसी राजन मिश्रा के मकान के तीन कमरों का ताला चोरों ने तोड़ा। चोर घर से 10 हजार रुपये और एक घड़ी चुरा ले गए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)