Ballia : व्रती महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजन
बलिया। वट सावित्री पूजन कर महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे कथा सुनी और दान दक्षिणा भी दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक कथा सुनने व पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। पति के दीर्घायु के लिए व घर में सुख शांति के लिए महिलाओं ने पूजन पाठ किया। इस अवसर पर मिट्टी का मटका, पंखा, फल आदि सामग्रियां दान किया। हर साल की भांति इस वर्ष भी महिलाओं की भीड़ रही। वट वृक्ष के पूजन के बाद महिलाओं की भीड़ बालेश्वर मंदिर में रही और महिलाओं ने पूजा पाठ भी किया।