Ballia : बलिया में प्रेम प्रसंग में महिला पॉलिटेक्निक में छात्रा ने की आत्महत्या
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/1-22.jpg)
छात्रा के कमरे से मिला सुसाइड नोट, एक युवक पर लगाया है आरोप
बलिया। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बलिया की आईटी प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने बुधवार की रात हॉस्टल में पंखे के हुक में फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। जब मेस से खाना खाकर लौटी छात्राओं ने मृतक छात्रा क़ो खाना खाने के लिए आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो छात्राओं ने दरवाजे को खोलने के लिए धक्का दिया गया। दरवाजा खुलते ही सामने छात्रा का फांसी से लटकता शव देखकर कोहराम मच गया। इसके बाद छात्राओं ने शोर मचाया और इस बारे में कार्यवाहक वार्डन को सूचना दिया। वार्डेन घटना स्थल पर पहुंचकर इसकी तत्काल प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों को सूचना दिया। सूचना पर प्रिंसिपल और शिक्षक तत्काल हॉस्टल पहुंच गये। इसकी सूचना स्थानीय बांसडीहरोड थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्रा कानपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। शिक्षकों द्वारा छात्रा के परिजनों को रात में ही सूचना कर दिया गया है। इसके बाद परिजन बलिया के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के थाना ठेकवन क्षेत्र के फेखपुर निवासी अंशु 18 वर्ष पुत्री राजकुमार राजकीय महिला पॉलिटेक्निक बलिया में आईटी प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ती थी। जिसने बुधवार की रात पंखे के हक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। यह करीब दो माह से हॉस्टल में रह रही थी। इस बाबत बांसडीरोड थाना अध्यक्ष अखिलेश चंद पांडेय ने बताया कि छात्रा ने अपने कमरे में पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है और उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। उसने एक युवक पर आरोप लगाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
इनसेट
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि पालीटेक्निक कालेज में एक छात्रा के फांसी लगाकर मरने की सूचना है। छानबीन के दौरान हमें एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लड़की ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है। दोनों के बीच कोई समस्या होगी जिसकी वजह से लड़की ने सुसाइड कर लिया। इस बारे में लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जैसे ही हमें तहरीर मिलेगी उस हिसाब से मुकदमा पंजीकृत कर कारवाई की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)