Ballia : अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर खाक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240101-WA0042-1.jpg)
सिकन्दरपुर (बलिया)। तहसील क्षेत्र के चांडी गांव निवासी संजय के रिहायसी झोपड़ी में सोमवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक कुंतल गेहूं, धान, सहित दो भैंस बुरी तरह जल गई। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आग लगभग दो बजे दोपहर में लगी मवेशीयों के चिल्लाने पर हम लोग देखे तो झोपड़ी में आग की वजह से गेहूं धान सहित भैंस जल कर खाक हो गया। हम लोग गरीब आदमी है हम लोगों का वही संपति थी वह भी जल गया। ग्राम प्रधान ने पशुपालन विभाग तथा क्षेत्रीय लेखपाल शशांक मिश्र को सूचना दी। सूचना पाकर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्य करते हुए रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिलाया। आगजनी की घटना से परिजनो ंका रो रो कर बुरा हाल था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)