Ballia : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चलाया छापामारी अभियान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/20-ball-ph-13.jpg)
बांसडीह (बलिया)। खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं बिना फूड लाइसेंस लिए दुकान संचालित करने वालांे के खिलाफ गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे में बृहद रूप से छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान जांच टीम ने कुल 15 दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजें। वहीं दुकानों के लाइसेंस भी जांच किए गए। जांच के दौरान क्षेत्र के दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। कई दुकानदार जांच टीम को देख अपनी-अपनी दुकान बंद कर दिए। बांसडीह तहसील के पास स्थित भरत मिष्ठान भंडार से जांच टीम ने पनीर और खोया का नमूना लिया। वहीं बड़ी बाजार से विजय मिष्ठान भंडार से खोया, चुन्नू यादव दूधिया से दूध, अनिल यादव दूधिया से दूध, प्रभुनाथ यादव दूधिया से दूध के नमूने जांच के लिए गए। वहीं मनियर में आरपी इंटरप्राइजेज दूध और पनीर के नमूने जांच कें लिए एकत्र किए गए। वहीं कई जांच टीम ने क्षेत्र के कई अन्य दुकानों से ड्राई फ्रूट्स, किश मिश, बादाम, छुहाड़ा इत्यादि की भी नमूना लेकर सील बंद कर जांच के लिए भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मराज शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र के कई दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत उच्चाधिकारियो के निर्देश पर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारी ने चेताया की शासन की मंशा के अनुसार बिना लाइसेंस दुकान संचालित न करें और नहीं मिलावटी खाद पदार्थ का विक्रय करें, पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)