BALLIA: चुनाव में बढ़ाएंगे फोर्स, 6400 सेना के जवानों की डिमांड
![](http://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/11/26i-1024x576.jpg)
बलिया : विधान सभा चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई लेकिन प्रशासनिक तैयारी पूरी करने की कसरत है। इस चुनाव में बूथ बढ़ने के साथ ही फोर्स की डिमांड भी बढ़ गई है। पिछले विधान सभा चुनाव में 75 कंपनी फोर्स मांगी गई थी। इस चुनाव में बूथ बढ़ने के कारण पुलिस विभाग ने 80 कंपनी की डिमांड की है। इस तरह 6400 जवान मांगें गए हैं। ऐसे में फोर्स के ठहरने आदि की व्यवस्था में भी प्रशासनिक अमला लग गया है। पिछले विस चुनाव में 75 कंपनी यानि करीब छह हजार जवान आए थे। जिले सातों विधान सभा क्षेत्र में 2825 मतदेय स्थल व 1401 मतदान केंद्र बनाए गए है। इस बार के चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स लगाने की तैयारी है। चुनाव कराने के लिए सेना के जवान संग बाहर की फोर्स आती है। इन जवानों के ठहरने के लिए 120 स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थलों पर जाने के रास्ते, प्रकाश, शौचालय, पीने का पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को परखा जा रहा है। अधिकारी विद्यालयों में कमियों को चिह्नित कर दूर करने का निर्देश कालेज के व्यवस्थापकों को दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)