Ballia : पांच मई से होगा सेतु पर आवागमन
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220501-WA0073-1024x461.jpg)
बेल्थरारोड। बलिया व देवरिया को जोड़ने वाला क्षतिग्रस्त सेतु अब 5 मई से आवागमन के लिए खोल दिया जायेगा। आर एण्ड इन्रेर नेशनल मुम्बई की कम्पनी ने उ0प्र0 सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह से 4 मई तक क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मत का कार्य पूर्ण करने के लिए समय की मांग की। इससे पहले इस पुल का मरम्मत का कार्य आज रविवार को समाप्त हो जाना था, लेकिन मौके पर उ0प्र0 सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी सिंह ने दौड़ा कर मरम्मत की स्थिति का जायजा लिया। विभागीय सूत्रों की माने तो कल 2 मई से इस सेतु का संचालन शुरु होने वाला था। किन्तु काम अपूर्ण होने की सूचना पर प्रोजेक्ट मैनेजर सिंह ने दौरा कर इस 4 मई तक पूर्ण करने का सख्त आदेश दिया। पता चला कि डीएम देवरिया से मरम्मत की अवधि 4 मई तक बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर सिंह देवरिया रवाना हुए है। इस इस औचक निरीक्षण में अवर अभियन्ता श्रीलाल साहब जेई, अवधेश श्रीवास्तव व अन्य कर्मी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)