Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia ; घोसी विधानसभा उपचुनाव: दारा सिंह चौहान के नामांकन में पहुंचे दिग्गज

रोशन जायसवाल
बलिया।
फिर एक बार पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान राजनैतिक सुर्खियों में आ गये है। वक्त बदलते ही दारा सिंह चौहान के नामांकन में भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंच गये और नामांकन में शामिल हुए। मजे की बाज यह है कि दारा सिंह चौहान जो कभी बसपा में तो कभी सपा में विधायक, मंत्री रहे। पुनः सत्ता में आने के लिए दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी यहीं नहीं विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। अब दारा सिंह चौहान विधानसभा के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी हैे। बुद्धवार को दारा सिंह चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मंत्री आशीष पटेल, मंत्री गिरिश चंद यादव, मंत्री दानिश आजाद अंसारी, क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय, आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

भाजपा व सपा के बीच होगा मुकाबला
घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान व सपा से सुधाकर सिंह के बीच रोचक मुकाबला होगा। अब देखना यह होगा कि उप चुनाव में जीत किसे हासिल होती है। जहां एक तरफ भाजपा ने घोसी विधानसभा सीट को जीत के लिए प्रतिष्ठा बनायी है वहीं सपा भी पुनः इस विधानसभा सीट को जीतने की पूरी तैयारी की है। उप चुनाव में एक तरफ सत्ता तो दूसरी तरफ विपक्ष की भूमिका जबरजस्त तरीके से होगी। आगमी चुनाव को देखते हुए दिग्गज नेताओें की निगाह घोसी विधानसभा सीट पर हो सकती है। पूर्वांचल का जाना माना जनपद मऊ का घोसी विधानसभा सीट हमेशा राजनैतिक सुर्खियों में रहा है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *