
बलिया के कामेश्वर सिंह को घोसी उप चुनाव में मिली बड़ी जिम्मेदारी
रोशन जायसवाल
बलिया। मऊ जिले के घोसी विधानसभा उप चुनाव में सुधाकर सिंह सपा के प्रत्याशी है। उनके चुनाव प्रचार में बलिया के कामेश्वर सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। जहां एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप चुनाव में 40 सपा के दिग्गज नेताओं को चुनाव स्टार प्रचार बनाया है वहीं रकौली क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए कामेश्वर सिंह को लगाया गया है। कामेश्वर सिंह ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में घोसी की जनता ने सपा को जिताया था अब वहीं जनता सपा को जिताने जा रही है। घोसी के राजनीति में सुधाकर सिंह का एक बड़ा नाम है। श्री सिंह ने दावा किया कि घोसी विधानसभा क्षेत्र में सपा सरकार में ही विकास हुआ है। क्षेत्र की जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा जताते हुए सपा को जिताने का काम किया था, अब उप चुनाव में भी सपा की जीत होगी। कामेश्वर सिंह को 21 अगस्त से घोसी उप चुनाव में उनकी ड्यूटी लगायी गयी है। वह 21 अगस्त से लेकर लगातार चुनाव तक क्षेत्र मंे रहेंगे।

जाने कौन है सपा का स्टार प्रचारक
घोसी विधानसभा के उप चुनाव में स्टार प्रचारकों में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल है। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव आजम खां, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, रामअंचल राजभर, लालजी वर्मा, इन्द्रजीत सरोज, बलराम यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सपा महाराष्ट्र अबु हाशिम आजमी, राष्ट्रीय सचिव रामगोविन्द चौधरी, ओमप्रकाश ंिसंह, हाजी इरफान अंसारी, रामआसरे विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, दयाराम पाल, मिठाई लाल भारती, राजीव राय, विनय शंकर तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सभा जूही सिंह, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, अल्ताफ अंसारी, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, विधायक आलमबदी, शुहेब उर्फ मनु अंसारी, लाल बिहारी यादव, तूफानी सरोज, एसएन पटेल, जैकिशन साहू, राम दुलार राजभर, रामजतन राजभर, काजल निषाद, महेन्द्र चौहान, व्यास जी गोंड, लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, राजपाल कश्यप व एसके राय स्टार प्रचारकों में शामिल है।
12 विधायक व एक एमएलसी करेंगे चुनाव प्रचार
सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जीताने के लिए 12 विधायक व एक एमएलसी चुनाव प्रचार में लगाये गये है, जिसमें विधायक शिवपाल सिंह यादव, रामअंचल राजभर, लालजी वर्मा, इन्द्रजीत सरोज, ओमप्रकाश सिंह, दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, शुहेब उर्फ मनु अंसारी, तूफानी सरोज, एचएन पटेल, जैकिशन साहू व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य रूप से चुनाव प्रचार में लगाये गये है।