Ballia : मालगाड़ी के धक्के से युवती की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/4-26.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/4-26-1024x551.jpg)
रेवती। बलिया-छपरा रेलखंड के मध्य दल छपरा रेलवे स्टेशन के पूरब पोल संख्या 33/41 व 33/43 के मध्य बुधवार की शाम मालगाड़ी के धक्के से एक अज्ञात 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम छपरा से बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी के धक्के से दल छपरा रेलवे स्टेशन के पोल सं. संख्या 33/41 एवं 33/43 के मध्य रेल पटरी क्रॉस कर रही अज्ञात युवती की मौत हो गई। रेलवे स्टेशन रेवती स्टेशन मास्टर द्वारा थाने को भेजें गये मेमो मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका था। मृतिका के शरीर पर बैंगनी कलर का सफेद धारीदार समीज तथा नीले रंग का लोवर था। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर भीड़ हो गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)