Ballia : दूसरे दिन भी नहीं मिली गंगा में डूबी युवती
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/4-6.jpg)
दोकटी (बलिया)। स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में काफी खोज बिन के बाद दूसरे दिन भी गंगा में डूबी युवती का पता नहीं चल सका। गंगा में डूबी युवती का पता नहीं चलने से परिजन मायूस दिखे। दिन भर गोताखोरों ने युवती को खोजने के लिए लगाई डुबकी पर सफलता हासिल नहीं हुआ। बतादे कि अपने बहन के देवर के शादी में बिहार के डुमरी गांव से दो सगी बहन और एक चचेरी बहने विवाह में भाग लेने के लिए शिवपुर कपूर दियर पंचायत के बिंद बस्ती निवासी धनजी पासवान के यहां आई थी। सोमवार को शाम चार बजे सभी गंगा नहाने के लिए गई थी। नहाते समय युवती डूबने लगी थी स्थानीय मल्लाहों ने दो बहनों को बचा लिया था पर कुमारी रानी 20 वर्ष पुत्री धनलाल पासवान गंगा नदी में डूब गई थी। सूचना पर चौकी प्रभारी लालगंज जय प्रकाश मौके पर पहुंच गए थे। मंगलवार को 10 बजे रेवती से पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया, दिन भर गोताखोरों ने युवती को ढूंढने का प्रयास किया पर असफल रहे। चौकी प्रभारी जय प्रकाश ने कहा डूबी युवती को खोजने की कोशिश किया जा रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)