Ballia : लड़की ने ट्रेन के सामने लगायी छलांग, गम्भीर रूप से घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-1.jpg)
रसड़ा (बलिया)। ट्रेन के सामने छलांग लगाने वाली लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्टेशन पर मौजूद आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव निवासी अंजली 18 वर्ष पुत्री कमलेश कुमार शनिवार की दोपहर छपरा से सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर आस-पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान घटना की पूरी जानकारी घर वालों के बताया। गांव से हास्पीटल पहुंचकर लोगों ने अंजलि को अपने साथ ले गए। पूछने पर लोगों ने कुछ अलग तरह से जवाब दे रहे थे कि लड़की कैसे ट्रेन से कटने आई थी तो लोगों का घर वालों का जवाब अनसुना लग रहा था। कुछ देर के बाद एक युवक हास्पीटल पहुंचकर लड़की के बारे में पूछ कर रोने लगा और दहाड़ मार के रोने लगा पता चला कि यह युवक गांव के ही रहने वाला है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)