Ballia : सपा जिलाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर गोंडवाना पार्टी ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि
![ballia aaj kal new logo](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/ballia-aaj-kal-new-logo.webp)
बलिया। मृदुभाषी संघर्षशील युवा समाजवादी नेता सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त कर विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए प्रकृति शक्ति फड़ापेन बड़ादेव से प्रार्थना की है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना ने कहा कि राजमंगल यादव का इस तरह से आकस्मिक निधन समाजवादी आंदोलन के लिए अपूर्णिय छति है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से अरविंद गोंडवाना सहित प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन प्रसाद गोंड, प्रदेश महासचिव गोपाल खरवार, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार, शिवशंकर खरवार, तहसील अध्यक्ष संजय गोंड, आईपीएस के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, ओमप्रकाश गोंड, दादा अलगू गोंड रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)