Balia : 20 माह के बाद मिला बलिया को स्थायी अधिशासी अभियंता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-19.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-19-1024x576.jpg)
बलिया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में विगत 20 माह से खाली पड़े अधिशासी अभियंता की कुर्सी पर लखनऊ से आये इंजीनियर अरूण कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। दूसरे दिन मंगलवार को कामकाज निपटाते देखे गये। जानकारी देते चले कि नौ अक्टूबर 2020 को इंजी0 आरके प्रसाद सेवानिवृत हो गये थे। उनकी जगह मऊ के अधिशासी अभियंता इंजी0 जितेंद्र सिंह को बलिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। जो 10 अक्टूबर 2020 से कामकाज देख रहे थे। अब बलिया को स्थायी रूप से इंजी0 अरूण कुमार ने अधिशासी अभियंता का कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि शासन के मंशानुरूप सभी कार्य किये जाएंगे और जो भी सिस्टम है उसके तहत सभी कार्य किये जाएंगे। अरूण कुुमार 2001 में नौकरी में आये और सबसे पहले उन्होंने अवर अभियता के पद पर हाथरस में कार्यभार संभाला। बलिया आने से पहले इंजी0 अरूण कुमार लखनऊ में निर्माण खंड विभाग में तैनात थे। इस दौरान उनके साथ मऊ जनपद के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता रामनिवास सिंह यादव भी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)