Ballia : विकसित भारत बनाने के लिए सरकार चला रही कई जनकल्याणकारी योजना : वीरेन्द्र सिंह मस्त
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/07-ball-ph-24.jpg)
हल्दी (बलिया)। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक देने की गारंटी के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन रविवार को बेलहरी के बबुआपुर सोनवानी स्थित योगी बाबा के मैदान में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव व ब्लाक प्रमुख बेलहरी शशांक शेखर तिवारी रहे। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/b-6-1024x683.jpg)
कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी द्वारा 51 किलो का पुष्प माला पहनाकर सम्मानित तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं भाजपा के वक्ताओं द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि मस्त ने कहा कि आज हमारी सरकार विकसित भारत बनाने के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच चला रही है। वहीं उन्होंने ने स्वदेशी वस्तुओ का उपयोग करने का संकल्प कराया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/a-5-1024x683.jpg)
कहा कि लालच में परिवार टूट रहे है, जिससे समाज और देश टूट रहा है, इसलिए आप सभी भाइयों व माताओं से निवेदन है कि न ही अपना घर टूटने दे और न ही किसी दूसरे का घर टूटने दे, तभी एक संगठित व समृद्ध भारत का निर्माण होगा। उन्होंने मोटे अनाज की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करते हुए सरकार द्वारा सहयोग लेने की बात कही और कहा कि आप सभी किसान भाईयों के लिए गाय पालने के लिए सरकार किसानों को जागरूक कर रही है उसका लाभ ले। वहीं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भारत के प्रत्येक व्यक्ति के गर्भधारण से शमशान तक की प्रत्येक सुविधाओं का ख्याल रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी ही है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/c-2-1024x683.jpg)
इस मौके पर पीडी उमेश त्रिपाठी, डीपीआरओ खंड विकास अधिकारी कृष्ण मुरारी धर्मेन्द्र पाठक, दिनेश सिंह, संजय सिंह, विनय सिंह, रविशंकर यादव, अनिन्द्र मौर्या, संदीप चौबे, सुदामा यादव, परमेश्वर, यादव, उमेश यादव, जय मिश्र सहित सैकड़ों पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय तथा संचालन अधिवक्ता सुनील पांडेय ने किया। कार्यक्रम में आए अभी लोगों का आभार मृत्युंजय तिवारी व शशांक तिवारी ने व्यक्त किया।
गायक अंजनी उपाध्याय ने खूब बटोरी वाहवाही
श्री बाबा बालेश्वर नाथ स्टूडियो बलिया संचालक अमित मिश्रा व बलिया के लोकप्रिय गायक अंजनी उपाध्याय की टीम ने शानदार प्रस्तुति कर खूब वाहवाही बटोरी।
पशुओं के लिए उपयोगी दवाओं का निःशुल्क किया गया वितरण
विकास खंड बेलहरी के पशु चिकित्साधिकारी डा. अग्रेश यादव के नेतृत्व में पशुओं के लिए उपयोगी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही पशुओं में होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गई और रोकथाम के उपाय बताए गए।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)