Ballia : डीपी समूह ने चलाया हर दिल तिरंगा अभियान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/13.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/13-1024x485.jpg)
आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान में डीपी समूह की अनूठी पहल
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव को नगर के बहु प्रतिष्ठित डीपी ज्वेलर्स व स्वर्णकला केंद्र नायाब तरीके से सलिब्रेट कर रहे हैं। एक तरफ मोदी जहां हर घर तिरंगा अभियाना चला रहे है तो वहीं उपरोक्त प्रतिष्ठान हर दिल तिरंगा अभियान चलाया है। प्रतिष्ठान में जाने वाले हर ग्राहकों को सबसे पहले तिरंगा बैज लगाया जा रहा है, फिर उन्हें तिरंगा झंडा देकर आजादी के जश्न को परिलक्षित किया जा रहा है। डीपी ज्वेलर्स व स्वर्णकला केंद्र की इस पहल की ग्राहक भी सराहना कर रहे है। डीपी ज्वेलर्स समूह के पार्टनर योगेश सर्राफ ने बताया कि हर हिंदुस्तानी के भीतर तिरंगा का सम्मान होना चाहिए। आजादी की कीमत का एहसास तिरंगा का सम्मान किए बगैर नहीं हो सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर भारतीय के घर तिरंगा अभियान की शुरूआत किया है। इस अभियान को अमलीजामा पहनाने के तहत हर भारतीय के दिल पर तिरंगा बैज लगाने का अभियान डीपी ज्वेलर्स समूह ने शुरू किया है। ताकि हर भारतीय के दिल पर आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगा झंडा दिखे और उन्हें आजादी की कीमत का एहसास हो। डीपी समूह के इस प्रयाय का जहां एक तरफ ग्राहक सराहना कर रहे हैं, वहीं आम जनता भी इस पहल की तारीफ में पुल बांध रहे हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)