Ballia : दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा हाईटेंशन तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240630-WA0157.jpg)
बेल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्र के अखोप और तेंदुआ ग्राम के बीच खेत के ऊपर लटकते हाईटेंशन तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। लटकते तारों के चलते किसान गत दो वर्षों से खेत की जुताई बुवाई नहीं कर रहे हैं। हालांकि क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार विद्युत विभाग को स्थिति से अवगत कराते हुए लटके तारों को ऊपर खींचने की मांग की। लेकिन अधिकारी उदासीन बने हुए हैं, जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। अखोप ग्राम निवासी मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू ने बताया कि तार लटक कर जमीन से कुछ ही दूरी पर रह गए हैं, जिसे कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर आसानी से छू सकता है। ऐसे में अनहोनी के भय से किसान खेत की ओर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों से तार ऊपर खिंचवाने की मांग की गई, लेकिन अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। जेई हरिप्रताप ने बताया कि शीघ्र ही तार ऊपर खींचे जाएंगे, ताकि हादसे की संभावना न रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)