Ballia : संगीतमय माहौल में मना चेंबर आफ कामर्स का होली मिलन समारोह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-5.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। नगर के प्रसिद्ध एक होटल के सभागार में सोमवार को चेंबर आफ कामर्स का होली मिलन समारोह मनाया गया जो पूर्ण रूप से यादगार रहा। संगीतज्ञ राजकुमार मिश्रा की टीम ने जमकर अपना जलवा बिखेरा वहीं साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय का संचालन जमकर जबरदस्त रहा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-4-1024x768.jpg)
इस दौरान चेंबर आफ कामर्स के नये कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। इसमें विजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष व अनिल कुमार गुप्ता को सचिव बनाया गया। वही मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू रहे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/3-2-1024x576.jpg)
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद प्रसाद ने किया। नये कार्यकारिणी पर विशेष फोकस करते हुए चेंबर आफ कामर्स ने सबको एक बड़ी जिम्मेदारी दी। वहीं धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि चेंबर आफ कामर्स समाज के क्षेत्र में एक बेहतर काम कर रहा है
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/4-1-1024x576.jpg)
और यह काम आगे भी चलता रहे जहां जैसा भी सहयोग की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/5-1-1024x576.jpg)
वहीं चेंबर आफ कामर्स ने शहीद पार्क चौक को सुंदर बनाने के लिये गोद भी लिया है और विश्वास दिलाया है कि आजादी के समय का बना यह शहीद पार्क और बेहतर और सुंदर किया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र होगा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/6-1-1024x768.jpg)
कार्यक्रम में आलोक जायसवाल, बबलू जायसवाल, घनश्याम दास जौहरी, राकेश गुप्ता, संजय मौर्य, ईश्वरनश्री अग्रवाल, जेपी सिंह, डा.आरबी गुप्ता, राकेश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, संजय गर्ग, वीएन तिवारी, जय कुमार चौबे, महेश चंद्र गुप्ता,
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/7-1-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/8-1-1024x768.jpg)
आशीष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, राज गुप्ता, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)