Ballia : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/24f.jpg)
लालगंज (बलिया)। दोकटी थाना अंतर्गत बैरिया लालगंज मार्ग पर ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके उनकी मौत हो गयी। बता दे की होमगार्ड जवान की तैनाती दोकटी थाने पर थी होम गार्ड जवान सुबह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जा ही रहे थे कि चांदपुर जिन बाबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत की सूचना से पूरे परिवार में कोहरा मच गया। होमगार्ड कमलदेव सिंह (50) वर्ष इब्राहिमाबाद गांव के निवासी थे उनकी ड्यूटी दोकटी थाने पर लगी हुई थी सोमवार की सुबह साइकिल से ड्यूटी करने जा रहे थे कि तभी जिन बाबा स्थान के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे कमलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बलिया रेफर कर दिया, वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)