Ballia : घर नीलामी की नोटिस चस्पा, जिलाधिकारी से महिला ने लगायी गुहार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/26-ball-ph-13.jpg)
बलिया। सभी बैंकों के बकायादारों का नाम समस्त तहसीलों में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है, लेकिन आज तक बैकों द्वारा मोकामा पैसा वसूलने में नाकाम है। वहीं सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में रोती-बिलखती एक मां अपने बेटे को लेकर जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपनी बात बतायी। सरिता अग्रहरि पत्नी शनी गुप्ता ने बताया कि मेरे ससुर ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से ऋण लिया था। ऋण लेने के कुछ दिन बाद उनकी मौत हो गयी। उनके निधन के बाद उनके लड़के ने किस्त जमा करना शुरू किया, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने के कारण समय से किस्त जमा नहीं हो पायी। उसके बाद बैंक ने तत्काल नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस में मकान की नीलामी की सूचना दी गयी थी। इससे आहत होकर महिला ने जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगायी थी। उसकी पीड़ा को समझते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल लीड बैंक के अधिकारी से वार्ता किया और बताया कि महिला के पति बीमार है इन्हें कुछ दिनों के लिए मोहलत दिया जाए। साथ ही इनका घर नीलाम न किया जाए। जिलाधिकारी ने महिला को बैंक के नियमानुसार पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)