Ballia : पत्नी और मासूम बेटे को मारने के बाद पति ने की आत्महत्या
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1.jpeg)
झांसी प्रेमनगर की पुरानी पुलिस चौकी के तलैया मोहल्ले में शनिवार की रात को एक ऑटो चालक ने मायके में भतीजे का जन्मदिन मनाने आई अपनी पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद आसपास के लोग सिहर गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक शराब पीने का आदी था। शहर कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू 40 वर्ष का आठ साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका 35 वर्ष से विवाह हुआ था। परिवार में चार साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। 29 मई को प्रियंका के भतीजे प्रियांशु के पहला जन्मदिन था।
बर्थ डे मनाने प्रियंका अपने बेटे हिमांशु के साथ 28 मई को मायके आ गई। तब से वह यहीं रह रही थी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शनिवार शाम प्रियंका की मां कमलेश पास के मोहल्ले बल्लमपुर गई थी जबकि भाई मोनू अपनी छोटी बहन से मिलने बबीना चला गया। घर में सिर्फ प्रियंका और उसका चार साल का बेटा हिमांशु ही था। रात को करीब सात बजे शराब के नशे में नीलेश भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ।
रात करीब नौ बजे जब प्रियंका का भाई मोनू घर पहुंचा तब सामने वाले कमरे में प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था। उसके चेहरे से खून बह रहा था। उसी कमरे में मासूम हिमांशु का शव फंदे से लटका था। किचन में नीलेश का शव भी फंदे पर झूल रहा था।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)