Ballia :काश! अखिलेश खोल दिये होते पत्ता, जमे रहे दावेदार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-23.jpg)
रोशन जायवाल,
बलिया। लोकसभा बलिया सीट से सटे गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के पास से जैसे ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठे वैसे ही चर्चा होने लगी कि काश अखिलेश यादव गाजीपुर से जाते वक्त बलिया व सलेमपुर में टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं पर कृपा बरसते हुए पत्ता खोल दिये होते। खैर यह अवसर दुख का था शायद इसी लिये अखिलेश यादव ने बलिया लोकसभा सीट कोई चर्चा नहीं की।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-11.jpg)
हालांकि मीडिया साथी फिराक में थे कि अखिलेश यादव इन दोनों सीटों पर कुछ बोले। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के निधन के बाद अखिलेश यादव परिवार के मिलने पहुंचे हुए थे। वहीं बलिया से दावेदारी करने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद राय, सनातन पांडेय, अवलेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही घोसी सीट के प्रत्याशी राजीव राय व बलिया के सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव भी अखिलेश से मिलने पहुंचे हुए थे। पूर्वांचल की सबसे महत्वपूर्ण सीट माने जाने वाली बलिया पर कई माह से दावेदार टिकट की दौड़ में हैं और कई दिनों से लखनऊ में जमे हुए है। लेकिन यह भी माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी के एलान के बाद ही सपा अपने उम्मीदवार का पत्ता खोलेगी। वहीं सलेमपुर से कई दावेदार है जो टिकट के इंतजार में है। गाजीपुर में काफी समय तक अखिलेश यादव अंसारी बंधु के परिवार के मिलते रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। उसके बाद जैसे ही अखिलेश यादव गाजीपुर से लखनऊ के लिये रवाना हुए वैसे लोकसभा की राजनीति को लेकर चर्चाएं होती रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)