Ballia : इंडियन ओवरसीज बैंक सिटी ब्रांच का हुआ उद्घाटन
बलिया। इंडियन ओवरसीज बैंक बलिया सिटी ब्रांच का राजधानी रोड बहेरी में उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य परिवहन मंत्री उ0प्र0 दयाशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री उ0प्र0 दानिश आजाद अंसारी रहे। इनके अतिरिक्त पूर्व जिला मंत्री युवा र्मोचा आलोक सिंह, जिला संयोजक एन जी ओ प्रकोष्ठ कमलेश सिंह, पूर्व मंत्री अल्पसंख्यक र्मोचा के कमालुद्दीन शेख, घुरन प्रधान उपस्थित रहे। जिले के अग्रणी बैंक जितेन्द्र कुमार झा जिला प्रबन्धकों ने बैंक के बारे में बहुत सारी जानकारी दी और इंडियन ओवरसीज बैंक बलिया सिटी ब्रांच राजधानी रोड बहेरी की नई शाखा खोलने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। यहां के जनमानस ने इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा खोलने में बहुत उत्साह का माहौल रहा तथा लोगों ने आश्वासन दिया कि अपना पूर्ण योगदान बैंक शाखा की प्रगति हेतु देंगे। कार्यक्रम इंडियन ओवसीज बैंक के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक पूर्णचन्द सतपती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें शाखा प्रबन्धक प्रवीन कुमान मुख्य प्रबन्धक शैलेन्द्र पाण्डेय और विभिन्न शाखाओं से आये हुए शाखा प्रबन्धक तथा अधिकारी संगठन के सहायक जनरल सचिव विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)