Ballia : इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने की कैंसर पीड़ित की मदद
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/c-13.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/c-13-1024x768.jpg)
बलिया। इनर व्हील क्लब ने शुक्रवार को एक कैंसर पीड़ित की आर्थिक सहायता की ताकि वह अपना उचित ढंग से इलाज कर सके। उस व्यक्ति के मुंह में कैंसर है और वह अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज करने में सक्षम नहीं है। क्लब के सदस्यों ने उसे आश्वासन दिया कि वह समय-समय पर आगे भी उसकी सहायता करते रहेंगे। क्लब की प्रेसिडेंट कविता सिंह ने कहा कि क्लब का उद्देश्य गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना है। यह क्लब की प्राथमिकता रही है कि वह जरूरतमंदों तक स्वयं पहुंचकर उनकी सेवा को तत्पर रहता है। मौके पर नीलिमा सिंह, नीलम सिंह, मधु श्रीवास्तव, जया सिंह, महेंद्र पाल कौर, अल्पना सोनी, आशा पांडे, सपना पाठक, सरिता गुप्ता, उषा पांडे, रेनू सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)