Ballia : फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG_20240621_162132.jpg)
रसड़ा (बलिया)। श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला रसड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहें। शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने सभी को अनुलोम, विलोम, सूर्य नमस्कार, कपालभाती आदि अभ्यास कराया गया। प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिरि ने कहा कि हम सभी यह शपथ लेते है कि योग को अपने जीवन में नियमित रूप से आत्मसात करेंगे। योग न केवल स्वस्थ शरीर पाने का सबसे सरल तरीका है, बल्कि इसका नियमित अभ्यास मन और दिमाग दोनों को शांत करता है। इस अवसर पर आशुतोष पांडेय, गोपाल सिंह, सुरेंद्र नाथ पांडेय, सुधाकर सिंह, रवि प्रकाश राव, हीरालाल यादव, राजेश तिवारी, शैलेन्द्र पांडेय, सुमन तिवारी, सुनैना गुप्ता, मीना गुप्ता, प्रियंका उपाध्याय, सपना पांडेय, रीना यादव इत्यादि उपस्थित रहें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)