Ballia : भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे जगदम्बीका पाल, श्रीराम चौहान व अनूप गुप्ता
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29l.jpg)
तीन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हो सकते है सुनील बंशल
बलिया। भारतीय जनता पार्टी बलिया का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को शुरू हुआ। जनपद के कुंवर उपवन में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू की अध्यक्षता में शुरू हुआ। पहले सत्र का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री व विधायक श्रीराम चौहान ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय और डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। श्री चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास व विकास विषय पर विचार व्यक्त किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29-ball-ph-21-1024x470.jpg)
इस सत्र का संचालन प्रदीप सिंह ने किया। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अनूप गुप्ता ने ’हमारा विचार परिवार’ विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा दल नही एक विचार है, हम सभी एक ही परिवार के है और हम देश के लिए काम करने वाले लोग है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29n.jpg)
प्रशिक्षण वर्ग के प्रमुख डॉ0 धर्मेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस सत्र का संचालन जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने किया। तीसरे सत्र के मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बीका पाल रहे कहा कि २०१४ के बाद देश में युगान्तकारी परीवर्तन देखने को मील रहा है।देश के प्रधानमंत्री जी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किए।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29m-1024x576.jpg)
जनहित का काम देखने को मिल रहा है ।पुरा विश्व आज भारत का लोहा मान रहा है।भारत एक बार पुनः विश्व गुरु बनने की राह पर है।इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व संचालन अरुण सिंह बण्टू ने किया। प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी वह विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान , पूर्व विधायक भगवान पाठक, चेयरमैन अजय समाजसेवी, नकुल चौबे अमिताभ उपाध्याय, राजेश गुप्ता, हिमांशु सिंह संतोष सिंह के अलावे भाजपा जन उपस्थित रहे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29q-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29p-1024x693.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/29o.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)