Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : संयुक्त व्यापार समिति ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर निकाली तिरंगा शोभा यात्रा


रसड़ा (बलिया)।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत संयुक्त व्यापार समिति रसड़ा ने संरक्षक सुरेश चन्द एवं अध्यक्ष मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में सदस्यों तथा व्यापारियों ने भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इसरो के वैज्ञानिक जिन्दाबाद के नारों के साथ तिरंगा शोभा यात्रा निकाली जो नवीन कृषि मण्डी स्थल परिसर से निकल कर कासिमाबाद मार्ग होते हुए पुनः मण्डी स्थल परिसर में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर संरक्षक सुरेश चन्द ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन 30 अगस्त को है उसके पहले ही हमारे देश के इसरो के महान वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की साफ्ट लैंडिंग कराकर विश्व का पहला देश होने का गौरव भारत को दिलाया, उसके लिए रसड़ा के व्यापारियों की तरफ से समिति इस अभियान में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों सहित भारत सरकार को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देती है जिनके सफल प्रयास से हर भारतवासी को गौरवान्वित होने का सुअवसर मिला है। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई। अन्त में चंद्रयान 3 के अभियान की सफलता पर मिष्ठान का वितरण कर खुशी मनाई गई। महामंत्री विनोद शर्मा, मिडिया प्रभारी अखिलेश सैनी, फल एवं सब्जी व्यापार मंडल अध्यक्ष मुख्तार अहमद, गोपाल जी, नूर अली, जमशेद आलम, अनिल कुमार मद्धेशिया, सीताराम शर्मा, मुमताज अहमद, शौकत अली, रिजवान अली, सहित मजदूरों भी भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *