Ballia : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर क्षेत्राधिकारी ने किया नगर भ्रमण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0006.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0006-1024x876.jpg)
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली पुलिस ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को क्षेत्रधिकारी फहीम कुरैशी के नेतृत्व में नगर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। कोतवाली पुलिस ने रविवार को अमृत महोत्सव के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी फहीम अहमद कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, क्राइम अधिकारी राम निहोर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नगर में तिरंगा हाथों में लेकर कोतवाली पुलिस के प्रांगण से निकलकर नगर के मुंशफी चौराहे, मिशन रोड, भगत सिंह तिराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्यारेलाल चौराहा होते हुए कोतवाली में जन जागरण समाप्त हुआ। इस मौके पर फहीम अहमद अंसारी व प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आज देश अमृत महोत्सव बना रहा है जो मेरी माटी मेरा देश हर घर तिरंगा अभियान चलाकर देश के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सभी पुलिसकर्मी अधिकारी मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)