Ballia : पिछड़ों के हिमायती थे कर्पूरी ठाकुर: बोले योगेश्वर सिंह
रोशन जायसवाल,
बलिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने नोएडा में लोगों के साथ मनायी। इस दौरान योगेश्वर सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी गरीबों, जरूरतमंदों के मसीहा थे। उनके बताये रास्ते पर चलकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। कहा कि दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों के बड़े हिमायती के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आजीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में अपना जीवन गुजार दिया। योगेश्वर सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व बहुत ही साधारण था, जिनसे कोई भी कभी भी मिल सकता था, जन सामान्य को सुनने, समझने व उनकी समस्याओं का निराकरण करने तथा उनके दुःख दर्द को अपना बना लेने का विलक्षण गुण था। इस अवसर पर धनंजय राय, रविंद्र चौबे, शैलेेंद्र उपाध्याय, बृजेश सिंह, अनिल कुमार रोहिला, संतोष चौबे, विनय सिन्हा, धनंजय सिंह, रमाशंकर यादव, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।