Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : जाने 17 सीटों पर कांग्रेस के कौन है प्रबल दावेदार

रोशन जायसवाल
बलिया।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच हुई बातचीत में बुद्धवार को कांग्रेस ने 17 सीटों पर बातचीत की है। चर्चा यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस के प्रस्ताव को हरी झण्डी देते हुए कांग्रेस को 17 सीटें दी है। जबकि सपा ने 32 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

वाराणसी सीट से पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल का अब वापस लौटना पड़ेगा, क्योंकि वाराणसी सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के चुनाव लड़ने की चर्चा है।

पूर्वांचल की पांच सीटें जो कांग्रेस की झोली में आयी है उन सीटों पर कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। चर्चा यह भी है कि देवरिया लोकसभा सीट से रूद्रपुर के पूर्व विधायक राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ सकते है। इसके अलावा महाराजगंज से राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रीया श्रीनेत्र की लड़ने की चर्चा हो रही है। बहराइच के पूर्व सांसद कमल किशोर कमाण्डो बांसगांव से चुनाव लड़ सकते है। वाराणसी से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लड़ने की चर्चा है।

जबकि इस सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल को मैदान में उतारा था, लेकिन अब श्री पटेल को यहां से वापस लौटना पड़ सकता है। प्रयागराज से नौ बार विधायक रहे राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की लड़ने की चर्चा है। रायबरेली से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व अमेटी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा है। बसपा सरकार में मुख्य सचिव रहे पूर्व सांसद पीएल पुनीया बाराबंकी से चुनाव लड़ सकते है।

सूत्र यह बता रहे है कि इन दिनों पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल अस्वस्थ चल रहे है इस स्थिति में कानपुर सीट से आलोक मिश्रा को मैदान में उतार सकती है कांग्रेस। सहारनपुर से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके इमरान मसूद की लड़ने की चर्चा हो रही है। मथुरा से प्रदीप माथुर जो नेता विधानमंडल दल रह चुके है इनके भी लड़ने की चर्चा हो रही है।

झांसी से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन की लड़ने की चर्चा है। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजबब्बर के लड़ने की चर्चा है। अमरोहा से बसपा सांसद वर्तमान में कांग्रेस का दामन थामने वाले दानिश अली के लड़ने की चर्चा है। सीतापुर से पूर्व विधायक मंत्री व एमएलसी अवस्थी की लड़ने की चर्चा हो रही है।

इसके अलावा बुलन्दशहर व गाजियाबाद से कांग्रेस अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। बुद्धवार को प्रियंका और अलिखेश यादव के बीच हुई वार्ता के बाद कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि इन 17 सीटों पर इन नेताओं के लड़ने की चर्चा है। हांलाकि अभी इसकी पुष्टी नहीं है लेकिन यह माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ये चेहरे मैदान में होगी।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *