Ballia : लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ आगाज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240625-WA0011.jpg)
रसड़ा (बलिया)। श्रीनाथ मठ परिसर में 25 जून से प्रारंभ होकर 3 जुलाई तक चलने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हेतु मंगलवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में बालिकाएं, युवतियां एवं महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर इस महायज्ञ का आगाज किया। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल श्रीनाथ मठ परिसर से प्रारंभ होकर नगर के श्रीनाथ बाबा रोड, मुंसफी तिराहा, भगत सिंह तिराह, प्यारेलाल चौराहा, स्टेशन रोड होते पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर सम्पन्न हो गई।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240625-WA0012-1024x771.jpg)
इस विहंगम कलश यात्रा के दरम्यान श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिमय जयकारों से पूरा रसड़ा नगर गुंजयमान होता रहा। कलश यात्रा में रथ पर सवार इस महायज्ञ के संयोजक व यज्ञकर्ता श्रीरामबली महराज रथ पर सवार थे और उनके पीछे साधु-संतों का रथ सवारी आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। 3 जुलाई तक चलने वाले इस महायज्ञ में 26 जून को पंचाग पूजन एवं मंडप प्रवेश, 27 को अरण्यी मंथन एवं अग्नि स्थापना के साथ-साथ प्रवचन आदि के विविधि कार्यक्रम आयोजित होंगे और 3 जुलाई को पूर्णाहूति संत ब्राम्हण विदाई के पश्चात यह महायज्ञ सम्पन्न होगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)