Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की पहली सूची, रविंद्र कुशवाहा को सलेमपुर से मिला टिकट, जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी

बलिया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार की शाम जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के 51 सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद रविंद्र कुशवाहा को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान में रविंद्र कुशवाहा सलेमपुर से भाजपा सांसद है। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

सांसद रविंद्र कुशवाहा दो बार से भाजपा के टिकट पर इसी सीट से सांसद हैं। वह जीत की हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतरेंगे। सलेमपुर संसदीय क्षेत्र में देवरिया की दो विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर, भाटपाररानी के अलावा बलिया जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्र बांसडीह, सिकंदरपुर व बेल्थरारोड आती है। बता दें कि एक दिसम्बर, 1962 को जन्मे रविंद्र कुशवाहा के पिता स्व.हरिकेवल प्रसाद राजनीति के पुराने खिलाड़ी रह चुके हैं। कई बार सलेमपुर संसदीय सीट का नेतृत्व कर चुके हैं। रविंद्र कुशवाहा की पत्नी का नाम बिंदु देवी है। एक पुत्र और एक पुत्री है। 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त रविंद्र कुशवाहा का व्यवसाय कृषि है। रविंद्र कुशवाहा सलेमपुर के माथपार गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब सवा दो लाख वोट से जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में एक लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की थी।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *