Ballia : लोकसभा सलेमपुर : कंबल लेकर रात के अंधरे में निकलेंगे समाजसेवी योगेश्वर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/08-ball-ph-22.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। भीषण ठंड को देखते हुए सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता व समाजसेवी योगेश्वर सिंह जरूरत मंदों के बीच कंबल लेकर निकलेंगे और उनसे आशीर्वाद लेंगे। कहा कि क्षेत्र में बहुत से ऐसे लोग है जो बहुत गरीब है उनकी गरीबी देेखी नहीं जा रही है ऐसे में हम सबको उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए वैसे मैं हमेशा उनकी मदद के लिए खड़ा रहता हूँ और आगे भी रहूंगा। हजारों की संख्या में कम्बल बांटने की योगेश्वर ने योजना बनायी है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा बांसडीह, सिकन्दरपुर, बेल्थरारोड व सलेमपुर, भाटपाररानी इन क्षेत्रों में मकर संक्रांति के दिन से कम्बल बांटने की तैयारी की गयी है। उसके लिए योगेश्वर सिंह ने प्रत्येक गांव में अगल-अलग टीम भी बनायी है। ब्लॉक से लेकर ग्रामीण अंचल तक योगेश्वर सिंह की टीम पूरी तत्परता के साथ सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में काम कर रही है। इन दिनों योगेश्वर सिंह टिकट को लेकर दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पार्टी के बड़े नेताओं से सम्पर्क बनाये हुए है। लखनऊ से दूरभाष पर हुई बातचीत में योगश्वर सिंह ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बहुत जल्द दल से चुनाव लड़ने की घोषणा करूंगा। उन्होंनंे कहा कि मकर संक्रांति के दिन से क्षेत्र में लगातार दौड़ा करूंगा और जरूरतमंदों के बीच पहंुचकर कम्बल वितरण करूंगा। उधर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेेत्र में डटे रहने को कहा है। कहा कि जनता की छोटी-बड़ी जो भी समस्या है उसका समाधान कराते रहंेगे। गौारतलब हो कि विगत कई माह से योगेश्वर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र के सभी विधानसभाओं में ताबड़तोड़ मेहनत और जनसम्पर्क करते हुए क्षेत्र में जबरजस्त तरीके से राजनीतिक पकड़ बना ली है, क्योंकि क्षेत्र में उनके नाम की डंका बज रही है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)