Ballia : नारद के चाय पार्टी में पहुंचे कई नेता
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/a-4.jpg)
बलिया से रोशन जायसवाल की रिपोर्ट
बलिया। सपा ने बलिया लोकसभा सीट को अभी तक होल्ड पर रखा है। इसके पीछे पार्टी की क्या मंशा है? यह बता पाना काफी मुश्किल है, लेकिन लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। चर्चा यह भी हो रही है कि सपा से जल्द ही उम्मीदवार मैदान में होगा। लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व मंत्री नारद राय ने मंगलवार की सुबह चाय पार्टी किया, जिसमें बलिया लोकसभा से दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह पहुंचे। वहीं, घोसी के विधायक सुधाकर सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह भी चाय पार्टी में शामिल थे। इसमें क्या चर्चा हुई? इसका तो पता नहीं चल सका, लेकिन कुछ तो बात थी, जिसको लेकर पूर्व मंत्री नारद राय ने चाय पर सभी को आमंत्रित किया था, लेकीन चाय पार्टी में सनातन पांडेय नहीं दिखे। एक सूत्र ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिम्पल यादव के नामांकन में शामिल होने गये थे। इसी कारण घोषणा नहीं हो पाई। चर्चा है कि 17 अप्रैल को सपा अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)