Ballia : फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/29d-768x1024.jpg)
हल्दी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुद्धवार की सुबह 09 बजे फांसी के फंदे पर झूली मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के पिता से तहरीर मिलने के बाद शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया और अन्य पड़ताल में जूट गई है। हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव की पत्नी प्रियंका यादव 23 वर्ष सुबह उठकर अपने दिनचर्या के कार्यों में जूट गई थी। बर्तन साफ करने के बाद घर के अंदर गई और किसी से फोन पर बात की इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जा रहा है कि पड़ोस का कोई युवक उसके घर गया तो देखा कि प्रियंका पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर झूली थी। वहीं युवक अगल-बगल के लोगों से बताया, उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही शव को फंदे से उतार दिया गया था। घटनास्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पान्डेय ने बताया कि घर जेठानी के अलावा और कोई नहीं था। मृतका की शादी करीब 4 साल पूर्व हुई थी। उसे एक डेढ़ साल का लड़का भी है, पति व सास बाहर रहते हैं। मायके पक्ष के मृतका के पिता गणेश यादव निवासी पचरुखा द्वारा तहरीर दी गयी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)