Ballia : चिकित्साधिकारी ने किया मातृत्व दिवस का आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/c-2.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/c-2-1024x576.jpg)
रेवती (बलिया)। स्थानीय सीएचसी पर प्रत्येक आयोजित महीने होने वाले मातृत्व दिवस का आयोजन सोमवार को चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर उचित तथा आवश्यक परामर्श दिया गया। गर्भवती महिलाओं का विभिन्न प्रकार का जांच भी चिकित्सकों की टीम द्वारा कराया गया। डॉ0 अनीता यादव ने 105 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया तथा आवश्यक जांच तथा परामर्श दिया। डा. अनीता ने परीक्षण के पश्चात गर्भवती महिलाओं को उचित खान-पान तथा रहन-सहन के बाबत भी बताया। इस दौरान डॉ. बद्री राज यादव, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. फैज, फार्मासिस्ट अशोक कुमार, स्टाफ नर्स सरसीज वर्मा आदि की टीम मौजूद रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)