Ballia : चिकित्साधिकारी के भतीजे का निधन, चहुंओर शोक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-75.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के धनौती तारडीला निवासी चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अहमद के भतीजे बसीर अहमद 45
वर्ष का गुरूवार को सायं अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सुबह उनके दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। मृदुभाषी, मिलनसार बसीर के अचानक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया हैं। शुक्रवार को दो बजे कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। शोक संबेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, प्रधानाचार्य आशीष सिंह, धनजी सिंह, नन्हकू सिंह, अंजनी सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)